होली का त्योहार – आशीष अम्बर
देखो होली का त्योहार है आया,
संग में रंगों का बौछार है लाया।
बैरी भी गिले मिटाकर हाथ मिलाया,
अपनो ने भी क्या खूब साथ निभाया।
देखो होली का त्योहार है आया,
हँसने और हँसाने आया।
रंग लगाओ, ढोल बजाओ,
फिजाओं में अजब खुमार है छाया।
देखो होली का त्योहार है आया,
संग में पकवानों का मिठास है लाया।
ऋतु-बसंत भी संग में है लाया,
हँसी-ठिठोली का क्या खूब समा बँधाया।
देखो होली का त्योहार है आया,
बच्चे, बूढ़े सब के मन में उल्लास है छाया।
फागुन की मीठी लहरी हर ओर लहराया,
प्रकृति भी देख हमें खुलकर मुस्काया।
आशीष अम्बर
( विशिष्ट शिक्षक)
उत्कमित मध्य विद्यालय धनुषी
प्रखंड – केवटी
जिला – दरभंगा
बिहार
0 Likes

