Site icon पद्यपंकज

जाला – ज्योत्सना वर्द्धन

Jyotsna Vardhan

Jyotsna Vardhan

जाला – ज्योत्सना वर्द्धन

दादी का संदूक निराला,
लगता कितना काला काला।
जिसमें लगा है बड़ा ही जाला,
मकड़ी रानी आयेगी,
नये जाले लगायेगी,
हमें फिर डराएंगी,
बच्चे हम डर जायेंगे,
कभी वहां ना जायेंगे,
पापा झाड़ू लाएंगे,
जाला दूर भगाएंगे,
हम फिर मूस्कुराएं,
मम्मी पूरी बनाएंगी,
हम सब मिलकर खाएंगे,
फिर दादी के पास जाएंगे,
उनके पैर दबाएंगे,
दादी लाड दिखाएंगी,
खूब सनेसा खिलाएंगी,
कहानी फिर सुनाएंगी,
कितना मजा फिर आएगा,
मिट्ठी गाना गाएगी,
बुलबुल खुश हो जाएगी,
सोना बाबू आएगी,
उध्धम खूब मचाएगी,
शिवा को पास बुलाएगी,
चाॅकलेट उसे खिलाएगी,
सब उससे चिढ़ जाएगे,
बातें खूब बनाएंगें,

ज्योत्सना वर्द्धन
विशिष्ट शिक्षिका
उत्क्र मध्य विद्यालय पहाड़ चक
मोतीपुर, मुज्फ्फरपुर

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version