हिंदी हमारी प्यारी भाषा-रीना कुमारी “प्रीती”

Rina

Rina

हिंदी हमारी भाषा प्यारी

हिंदी हमारी प्यारी भाषा,
यही हमारी न्यारी भाषा।

हिंदी ही तो हैं हमारी शान,
यही तो है अपनी पहचान।

हिंदी तो है माथे की बिंदी,
सब बोलते इसलिए हिंदी।

हिंदी ही हमारी अस्मिता है,
यही हमारी तो सभ्यता है।

हिंदी राष्ट्रप्रेम सिखाती है,
भाषा ये सबको भाती है।

भाषा ये मधुर और मनमोहक है,
यही भाषा हमारी ज्ञानवर्धक है।

१४ सितंबर दिन जब आता है,
हिंदी दिवस तब मनाया जाता है।

यही तो हमारी राजभाषा है,
यही इसकी सुंदर परिभाषा है।

हिंदी के रंग में सभी रंग जाएंगे,
हर दिवस पर मिलकर मनाएंगे।

हिंदी भाषा प्रेम, श्रद्धा का पाठ है,
प्राचीन काल से ही इसकी ठाठ है।

जनमानस की सदा ये भाषा है,
करे इसे सम्मान ये अभिलाषा है।

इस भाषा पर हमें अभिमान है,
यही हमारा अपना स्वाभिमान है।

मधुर, मनमोहक ये बोली है,
सबके हृदय को घोली है।

अपना भारत देश महान है,
हिंदी का ही यहां गुणगान है।

रीना कुमारी “प्रीती”
पूर्णिया बिहार

Leave a Reply