राम नवमी- दीपा वर्मा

Deepa verma

कृष्ण जन्म को कृष्णाष्टमी कहते हैं,
राम के जन्म दिन को रामनवमी कहते हैं।
दोनों ही भगवान हैं,
दोनों ही एक हैं।
रामनवमी मना रहे हम सारे
सब की जुबां पर बस एक ही नाम है।
वो महान,हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम राम हैं।
राम – धुन मे रंगे सब भारत वासी,
सबका आज गेरुआ परिधान है।
घर-घर झंडे लहरा रहे हैं,
मंदिरों में हो रहा रामलला का स्वागतगान है।
विराजमान हैं राम और सीता ,
साथ में रामभक्त हनुमान हैं।
सड़को पे जुलूस निकल रहे हैं।
बच्चा-बच्चा झूम रहा है।
भव्य नजारा शहर का है,
क्योकि राम नवमी आज है।

दीपा वर्मा
रा.उ.म.वि मणिका
मुजफ्फरपुर

Leave a Reply