दिवाली-ब्यूटी कुमारी

Beauty

Beauty

दिवाली

अवनि पर आज अंबर उतर आया
दीये की कतार तारों की
जगमग ज्योति सी लग रही।
आज अमावस की रात बन गई
पूनम की रात
प्रकाश पर्व आया मन हर्षाया।
आओ मिलकर खुशी
के दीये जलाएं
भेदभाव का तिमिर दूर कर
प्रकाश फैलाएं।
रंगोली से द्वार सजाएं
वनवास पूरा कर
आए थे श्रीराम
अयोध्या वासी खुशी
के दीये जलाए
पौराणिक गाथा गाएं
आओ मिलकर दीये जलाएं।
गणेश लक्ष्मी पूजन का
उत्सव मनाएं
दीप जलाएं दीप जलाएं
आज दिवाली है।
बुराई का अंधकार दूर कर
अच्छाई का प्रकाश फैलाएं
मिट्टी के दीये जलाएं
प्रदूषण रहित दिवाली मनाएं
पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं।
दिवाली के आते ही बच्चों
के मन उमंग भर जाता
पटाखे फुलझड़ी से होता प्रदूषण
बच्चों में जागृति जगाएं।
दीपों का त्योहार दिवाली
खुशियों का संसार दिवाली
दीप जलाएं दीप जलाएं
आज दिवाली है।
नाचे गाए खुशी मनाएं
आज दिवाली है।

ब्यूटी कुमारी
मध्य विद्यालय मराँची
बछवाड़ा, बेगूसराय

Leave a Reply