गणतंत्र दिवस मनाएं – एम० एस० हुसैन “कैमूरी”

M S HUSSAIN

M S HUSSAIN

गणतंत्र दिवस मनाएं

आओ हम सब मिलकर
गणतंत्र दिवस मनाएं
तिरंगे को फहराकर हम
जन -गण – मन को गाएं

आज है हमारा राष्ट्रीय त्योहार
जन जन तक संदेशा पहुंचाएं
आज ही के दिन लागू हुआ था
हमारा संविधान सबको बताएं

अंग्रेजोंं से मुक्त हुआ जब भारत
हम भारतीयों का अभियान बना
बाबा साहब के कर्म कृतार्थ से
भारत का सुन्दर संविधान बना

भारत देश को जब स्वतंत्र
गणराज्य का ऐलान हुआ
26 जनवरी सन् 1950 को
लागू हमारा संविधान हुआ

अंग्रेजी हुकूमत से आजादी को
छीनने में बहुतों ने जान गंवाएं हैं
नमन है देश के वीर जवानों को
जो देशहित में सर्वस्व लगाएं हैं

एम० एस० हुसैन “कैमूरी

Leave a Reply