हमारा प्यारा तिरंगा-रीना कुमारी

हमारा प्यारा तिरंगा

हम भारत वासी हैं
दुनियाँ को बता देंगे
हम अपने तिरंगे को,
मन से फहरा लेंगे
हम भारत वासी—-
दुनियाँ को दिखा—-

ये शान तिरंगा है,
अरमान तिरंगा है।
पहचान तिरंगा है ,
इसको फहरा लेगे।
   हम भारत वासी —-
   दुनियॉं को दिखा—-

मेरी जान तिरंगा है ,
बलिदान तिरंगा है।
अभिमान तिरंगा है।
इसकों न झुकायेंगे।
हम भारत वासी—-
   दुनियाँ को बता——

हम ऐसे भारतीय है,
  जज्बात भी रखते है।
  क्या होती देश भक्ति ,
  जलवा भी दिखा देंगे।
  हम भारत वासी—–
  दुनियाँ को दिखा—–

ये आन तिरंगा है,
ये मान तिरंगा है।
अहसान तिरंगा है।
दिल से फहरा लेंगे
   हम भारत वासी—-
       दूनियाँ को दिखा —–

रीना कुमारी 
प्रा० वि० सिमलबाड़ी पश्चिम टोला

बायसी, पूर्णियाँ, बिहार

Leave a Reply