मन लगता है – नीतू रानी

Nitu

नमन मंच
🙏🙏🙏
विषय -नवरात्रि आती है मन लगता है
शीर्षक -मन लगता है।


नवरात्रि आती है मन लगता है,
मंदिरों में भजन कीर्तन होता है।

भक्तजन तन- मन -धन से
माँ दुर्गा भक्ति में मगन रहता है,
नवरात्रि आती है मन लगता है।

निश दिन नियम धरम पूर्वक से
लोग नवरात्रि का व्रत करता है,
नवरात्रि आती है मन लगता है।

सजे धजे मंदिरों में
नौ देवियांँ की पूजा होती है,
नवरात्रि आती है मन लगता है।

नौ देवियांँ में
माता शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी,कालरात्रि, महागौरी सिद्धिदात्री माँ दुर्गे ,सभी देवियाँ
पूजी जाती है,
नवरात्रि आती है मन लगता है।

ये पूजा तब से होती है जब श्रीराम
दशानन को मार वन से लौटते हैं,
नवरात्रि आती है मन लगता है।

नवरात्रि आती है मन लगता है,
गाँव ,शहर में मेला लगता है।

बच्चे बहुत खुश होते हैं
पूरे परिवार संग मेला घूमते हैं ,
नवरात्रि आती है मन लगता है।


नीतू रानी
स्कूल -म०वि०सुरीगाँव
प्रखंड -बायसी
जिला -पूर्णियाँ बिहार।

Leave a Reply