बने वो महान-अश्मजा प्रियदर्शिनी

Ashmaja

बने वो महान

अपने सत्कर्म से शाहस व सद्धर्म से बने वो महान।
कामयाबी के शिखर पर अनेक थे व्यवधान।
भारत माता के लाल बहादुर से गौरवान्वित है हिन्दुस्तान।
अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व से है उनकी आन, बान और शान।
धरा के अनमोल सपूत पे नतमस्तक है सारा जहान।
वे देश के उच्चोत्कृष्ठ पद के थे प्रधान।
है देश का रक्षक हर जवान, पालनहार है किसान।
दिया मंत्र देश को “जय जवान जय किसान”।
अपने सत्कर्म से शाहस व सद्धर्म से बने वो महान।
हरित क्रांति का किया आह्वान, खिल उठा खलिहान।
मेहनत बन गया परचम आत्मनिर्भर बना किसान।
गुलामी की जंजीरों को तोड़कर सिरमौर बना हिन्दुस्तान।
अपने दुष्कृत्य से दुश्मन बना था पाकिस्तान।
ताशकंद में शान्ति संदेश का दिया अद्भुत ज्ञान।
वो थे देश के प्रधानमंत्री संभाला राष्ट्र का कमान।
लाल बहादुर शास्त्री ने देश पर सर्वस्व किया कुर्बान।

अश्मजा प्रियदर्शिनी
पटना, बिहार

Leave a Reply