एकिक नियम-एकलव्य

एकिक नियम

एक नियम पर जो है चलता
सत्य राह भी वही समझता
घूर्णन से परिभ्रमण तक
सदा नियम का पालन होता।।

सूत्र बने कितने गणित के
नियम से वे सत्यापित है
अंकगणित में एक नियम है
एकिक नियम उसे कहते हैं।।

लंबी चौड़ी प्रश्न देखकर
कभी न डरना तुम बच्चों
जो भी आपको प्राप्त करना हो
दायीं ओर उसे रख दो।।

नाम से ही वे जाने जाते
ऐकिक नियम तभी कहलाते
सबको आप इकाई पर लाना
फिर आगे बढ़ जाना बच्चों।।

कम, ज्यादा में भेद समझना
अच्छी तरह से इसको जानना
भेद जान जाओगे जब
प्रश्न हल कर पाओगे तब।।

ज्यादा हो तो गुना समझना
कम होने पर भाग लगाना
कठिन से कठिन प्रश्न भी
चुटकी में हल कर जाना।।

एकलव्य
संकुल समन्यवक
मध्य विद्यालय पोखरभीड़ा
पुपरी, सीतामढ़ी

Leave a Reply