चाचा नेहरू की पहचान-अपराजिता कुमारी

Aprajita

चाचा नेहरू की पहचान

🌹सफेद अचकन पर लाल गुलाब,
चाचा नेहरू की पहचान
कोमल मन, विचारों में इंकलाब
चाचा नेहरू की पहचान

🌹गुलाब और बच्चों से विशेष लगाव
इस कारण 14 नवंबर, भारत में बाल दिवस
चाचा नेहरू का जन्मदिन महान

🌹माता स्वरूपरानी,
पिता मोतीलाल नेहरू
के लाल, जवाहरलाल
14 नवम्बर 1889 था इलाहाबाद
चाचा नेहरू का जन्म स्थान

🌹स्कूली शिक्षा हैरो से उच्च शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज से
लॉ की डिग्री कैम्ब्रिज (लंदन) से ले
1912 में भारत लौट
शुरू किये वकालत,
चाचा नेहरू के परिजन बड़े धनवान

🌹1916 जीवन संगिनी बनी कमला नेहरू
और पुत्री प्राप्त हुई इन्दिरा प्रियदर्शिनी
चाचा नेहरू की थी एक संतान

🌹महात्मा गांधी के सक्रिय, शांतिपूर्ण, सविनय अवज्ञा आंदोलन से प्रभावित
पश्चिमी कपड़ों को त्याग,
खादी कुर्ता और गाँधी टोपी चाचा नेहरू की बनी पहचान

🌹भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव बने
भारत छोड़ो आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन के बने सूत्रधार
1947 स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री  
चाचा नेहरू बने महान

🌹आधुनिक भारत का नव निर्माण
योजना आयोग का गठन
विज्ञान, प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन
पंचवर्षीय योजना, विदेश नीति से
कृषि और उद्योग के नये युग का सुत्रपात,
चाचा नेहरू थे, गुणवान

🌹सृजनात्मक, खोजी हृदय कई लेख,
कई किताब लिखें
विश्व इतिहास की झलक,
भारत एक खोज इतिहास के महापुरुष,
पिता के पत्र: पुत्री के नाम
राष्ट्रपिता, राजनीति से दूर, मेरी कहानी प्रमुख है चाचा नेहरू गुणों की खान

🌹बच्चों से अत्यधिक स्नेह, प्रेम, आसक्ति से जवाहरलाल नेहरू बने चाचा नेहरू
हर उम्र के बच्चों के हमेशा बने रहेंगे
चाचा नेहरू हर युग में, महान 

🌹सफेद अचकन पर, लाल गुलाब चाचा नेहरू की पहचान 🌹

 

अपराजिता कुमारी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय
जिगना जगरनाथ
प्रखंड हथुआ
जिला गोपालगंज

Leave a Reply