चाचा नेहरू को नमन-संयुक्ता कुमारी

Sanyukta

चाचा नेहरु को नमन

पंडित जवाहरलाल नेहरू थे
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री।
धैर्यवान, वीर सिपाही
बने देश के संतरी।।

बच्चों ने प्यार से दिया
चाचा नेहरु का नाम
सफ़ेद अचकन पर
लाल गुलाब, चेहरे पे निर्मल
मुस्कान।
इनका एक ही सपना
कहीं न हो बच्चों का अपमान।

चाचा नेहरू आपको सादर नमन!🙏

आजादी के लड़ाई में दी
महत्वपूर्ण योगदान।
अंग्रेजों से मुक्ति दिलाई
थी आपकी अनोखी शान।।
बच्चों से किया हृदय से प्यार
समझा गए देकर नारा ‘आराम हराम’।
पूर्ण स्वराज का भरा हुंकार।
बता गए रखो पूर्ण धैर्य और संयम।।

चाचा नेहरू आपको सादर नमन !🙏

विश्व शांति का देखा सपना
पंचशील का गाया गान।
दुनियाँ को माना अपना
परिवार जन्मदिन को
किया प्यारे बच्चों के नाम।।

चाचा नेहरु आपको सादर नमन🙏

मनाते रहेंगे 14 नवम्बर को
बाल दिवस
भुल न पाएँगे याद करते रहेंगे हम।
बच्चे ही देश के भविष्य हैं और
कल के नागरिक
बता गए करो इनको प्यार से लालन।।

चाचा नेहरू आपको सादर नमन!🙏

जीवन अनमोल है इन्हें यूँ न गवाना ।
अपने आदर्श, उद्देश्य और सिद्धांत
का रखना मान ।।
बच्चों का हो हमेशा सत्कार
विश्व में रहे प्यार का चमन।
चाचा नेहरु को बाल दिवस पर
करे पुरी दुनियाँ नमन।।

चाचा नेहरू आपको सादर नमन!🙏

संयुक्ता कुमारी
संकुल समन्वयक
कन्या मध्य विद्यालय मलहरिया
बायसी पूर्णियाँ बिहार

Leave a Reply