खुशियों का त्योहार दीपावली-प्रियंका कुमारी

खुशियों का त्योहार दीपावली

आई दीपावली आई,
खुशियों की सौगात है लाई!
सत्य पर विजय की जीत
का है यह त्यौहार,
हम झूमेंगे, नाचेंगे, गाएंगे,
सब मिलकर मनाएगें,
आई दीपावली आई,
खुशियों की सौगात है लाई ।

सबसे पहले घर-आंगन और
अपने आस-पड़ोस को सभी मिलकर
गंदगी को दूर भागाएंगे,
स्वच्छता का यह पर्व दीपावली
जिसे हम हर दिन मनाएंगे!
आई दीपावली आई,
खुशियों की सौगात है लाई।

इस बार हम न छोड़ेगे फुलझड़ियाँ 
न पटाखे फोड़ेंगे,
वातावरण को स्वच्छ रखना
यह हैं हम सब की जिम्मेदारी
इस जिम्मेदारी को हम सब मिलकर निभाएंगे!
आई दीपावली आई,
खुशियों की सौगात है लाई ।

मिट्टी के प्यारे-प्यारे दीपक हम बनाएंगे
घर बाहर आंगन को दीपक, 
रंगोली और फूल से सजाएंगे,
बिजली का गलत उपयोग अब नहीं करेंगे,
अब हम सब मिलकर बिजली बचाएगें,
दीपक की रोशनी से ही घर आंगन
के अंधियारा को दूर भगाएगें,
आई दीपावली आई,
खुशियों की सौगात हैं लाई।

दीपावली में मम्मी बनाती स्वादिष्ट भोजन
पापा भी बाजार से मिठाई लाएंगे,
मम्मी-पापा, दादा-दादी हमें तोहफा देंगें,
हम छोटे बड़ों का चरण छू कर आशीर्वाद पाएंगे,
इस सुख-समृद्धि, खुशियों का
यह त्यौहार हम सब मिलकर मनाएंगे!
आई दीपावली आई,
खुशियों की सौगात है लाई।

✍️प्रियंका कुमारी ✍️
विद्यालय :–प्राथमिक विद्यालय रहिया टोल
प्रखंड :–बायसी
जिला :–पूर्णिया ( बिहार)

Leave a Reply