दिवाली-नीभा सिंह

Nibha

दिवाली

घर घर में खुशियां छाई
खूब बटी मिठाई,
जगमग जगमग दीप जलाओ
आज दिवाली आई।

नए-नए सब कपड़े पहने,
अपने घर को खूब सजाए।
रंग बिरंगी रंगोली से
सबका मन हर्साए।
जगमग जगमग दीप जलाओ
आज दिवाली आई।

लक्ष्मी गणेश जी की सब पूजा करते
लड्डू का भी भोग लगाते।
यह त्यौहार है मिलन का
घर घर मिलने जाते।
जगमग जगमग दीप जलाओ
आज दिवाली आई।

मिट्टी के ही दीप जलाना,
औरों के घर भी रोशन करना
अंधकार को दूर भगाना
सब मिलजुल कर त्योहार मनाना।
जगमग जगमग दीप जलाओ
आज दिवाली आई।

पर एक बात का रखना ध्यान
पटाखों से रहना सावधान।
पर्यावरण का रखना ध्यान,
इसी में है सबका कल्याण।
जगमग जगमग दीप जलाओ
आज दिवाली आई।

नीभा सिंह,
फारबिसगंज, अररिया

Leave a Reply