Site icon पद्यपंकज

प्रपोज डे – नीतू रानी

Nitu Rani

Nitu Rani

नमन मंच
प्रपोज डे – नीतू रानी
शीर्षक -करिए माता-पिता को प्रपोज।

आज है प्रपोज डे दिन के है आज संडे,
माता-पिता से स्नेह रखिए
देखिए मत है कि कौन डे।

करिये बूढ़े माता-पिता को प्रपोज,
जो करते रहते दिन भर आपकी खोज।

करिए माता- पिता से प्यार,
जो करते दिलों जान से दुलार।

उनसे ऊँची आवाज न करना बात,
जो माता-पिता को लगे आघात।

तुझे माता-पिता ने दी अच्छी संस्कार,
और दिए ढेरों ढेर वो आशीर्वाद।

आज के दिन ले जाओ उन्हें घुमाने,
दिखाओ नये- नये जमाने।

घर में न दो उन्हें होने कभी बोर,
आँखों में न आए उन्हें कभी नोर।

कभी- कभी उन्हें भी ले जाओ रेस्टोरेंट,
करा दो उनके दोस्त से भी उनकी भेंट।

क्योंकि बच्चे बूढ़े होते एक समान,
इन दोनों के हृदय में बसते हैं भगवान।

अगर इस तरह से माता- पिता पर रखोगे ख्याल,
तभी खुश होंगे परमात्मा दिन दयाल।

नीतू रानी, विशिष्ट शिक्षिका,
स्वरचित प्रपोज कविता।
स्कूल -म०वि० रहमत नगर सदर मुख्यालय पूर्णियाँ बिहार।

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version