गाँधीगिरी अपनाएँ- विवेक कुमार

Vivek kumar

अहिंसा
की हो बात,
स्वतंत्रता
की मिले सौगात,
सादगी
जिसकी पहचान,
सत्य
जिसका कमान,
बापू
तुम हो महान।

सत्याग्रह
जिसकी शक्ति,
गाँधी
थे वो व्यक्ति,
निडरता
जिससे मिला न्याय,
ब्रह्मचर्य
तालु पर नियंत्रण पाए,
बापू
इसीलिए महान कहलाए।

धोती
जिसकी पहचान,
लाठी
शास्त्र समान,
कर्मठता
ब्रह्म का वरदान,
सरलता
जीवन को बनाए आसान,
बापू
तुम्हीं हो राष्ट्र का सम्मान।

आज का दौड़
भ्रष्टाचार,
मन का गौर
गलत विचार,
सत्य का नाश
बनी लाश,
माहौल का विनाश
बन गया दास,
फिर कैसे होगा विकास?

आ जाओ
फिर एक बार,
बदलेगी
दिशाएँ चार,
सत्य
पसारेगा पैर,
हिंसा
की अब तो खैर,
बापू
आ जाओ करने सैर।

सोच
मन की बदलें,
बोल
मीठे ही बोलें,
सद्भावना
दिल से जोड़ें,
अहिंसा
का दामन न छोड़ें,
गाँधीगिरी
से अब नाता जोड़ें।

विवेक कुमार

भोला सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय,

पुरुषोत्तमपुर

कुढ़नी, मुजफ्फरपुर

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply