प्यारी बिटिया-ब्यूटी कुमारी

Beauty

Beauty

प्यारी बिटिया

बिटिया है घर घर की शान
करो नहीं इसका अपमान।
चंदा सी उजियारी बिटिया
फूलों सी है प्यारी बिटिया।
अब बिटिया भरेगी उड़ान
करो नहीं इसका अपमान।
घर की लक्ष्मी बिटिया रानी
कोयल सी है इसकी वाणी।
माता की दुलारी बिटिया
पिता की राजकुमारी बिटिया।
परिवार की किलकारी बिटिया
बिटिया को पढ़ाना है।
समाज में सम्मान दिलाना है
पढ़कर बनेगी अफसर बिटिया।
बिटिया है खुशी का संगम
जब घर में आती है बिटिया
बजती है शहनाई खुशियों
की संसार है बिटिया।
गुड़िया रानी बिटिया रानी
लगती है परियों की रानी।
घर घर की अभिमान है बिटिया
बिटिया का करो सम्मान।

ब्यूटी कुमारी
मध्य विद्यालय मराँची
बछवाड़ा, बेगूसराय

Leave a Reply