समय का महत्व-लवली वर्मा

Lovely

Lovely

समय का महत्व

देखो बच्चों सूरज चंदा को,
समय पर ही उगते हैं।
दिनचर्या का पालन करके,
नित समय पर ढलते हैं।

सूरज की किरणों के साथ,
पुष्प समय पर खिलते हैं।
समय पर ही दाना चुगने,
पंछी भी तो निकलते हैं।

समय पर ही तुम उठना,
समय पर ही जगना।
अच्छी आदतों को अपनाकर,
स्वस्थ हमेशा रहना।

समय पर यूँ काम करके,
जग में बच्चों नाम करो।
समय का पालन करके,
सफलता के तुम रंग भरो।

समय की महत्ता समझो,
इसे यूँ ही न गवाना।
समय को सखा बनाकर,
लक्ष्य को तुम पाना।

लवली वर्मा
प्रा. वि.छोटकी रटनी
हसनगंज

Leave a Reply