हमारी शान है तिरंगा-अशोक कुमार

हमारी शान है तिरंगा

तीन रंग का अपना झंडा,
गगन में सबसे ऊंचा रहेगा,
शान हमारी यह झंडा है,
गौरव भी अरमान भी है हमारा,
तीन रंग का अपना झंडा ,
जग में है प्यारा।
केसरिया बल भरने वाला,
श्वेत रंग सच्चाई,
हरा रंग है हरी हमारी,
धरती की अंगड़ाई।
बीच में चक्र हमें बताता,
निरंतर पथ पर बढ़ते जाओ,
आलस्य आराम नहीं,
जग में मेरा नाम बढ़ाओ।
सदा हमें यह संदेश देता,
अपनी मातृभूमि को,
कभी मत झुकने देना,
ऐ मेरे वीर जवानों,
जान की बाजी लगाकर,
मातृभूमि की सेवा करना,
इसकी सेवा में प्राण भी जाए तो,
तिरंगे में लिपट कर अमरत्व हो जाना,
वीरगति को पाकर,
अपने पौरुष का लोहा मनवाना,
ऐ मेरे वीर जवानों,
मातृभूमि की सेवा करना।

अशोक कुमार
न्यू प्राथमिक विद्यालय भटवलिया
नुआव कैमूर

Leave a Reply