हम होंगे कामयाब एक दिन-सुधीर कुमार

Sudhir

Sudhir
हम होंगे कामयाब एक दिन

हम होंगे कामयाब एक दिन।
हम होंगे कामयाब एक दिन।

माना लम्बा है रस्ता,
बाधाएं भी हैं अनेक।
आयेगी हजारों रुकावटें,
कठिनाईयां एक से एक।
अपने धीरज और हिम्मत से,
कुचलेंगे उन्हे गिन गिन।
हम होंगे कामयाब एक दिन।

हमको नहीं है गम कि,
जाने कल क्या होगा।
सर पर कांटे होंगे अथवा,
फूलों पर सर होगा।
लायेंगे हम नया सवेरा,
दुनिया लगेगी फिर से हसीन।
हम होंगे कामयाब एक दिन।

धुन है हमको चलने की,
बस हम चलते जाएंगे।
तूफानों के सीने में,
अगन बन पलते जाएंगे।
इतिहास हमें रचना है,
इस जग में फिर से नवीन।
हम होंगे कामयाब एक दिन।
हम होंगे कामयाब एक दिन।

सुधीर कुमार

जिला किशनगंज

Leave a Reply