मतदाता दिवस-अशोक कुमार

Ashok

Ashok

मतदाता दिवस

आओ 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाएं,
उम्र 18 से हो पार मतदान करने जरूर जाएं।
हम सब हो जाएं होशियार,
अपना मत न होने दें बेकार।।

उम्र 18 से पार जब हो जाए,
नजदीकी बीएलओ से मतदाता सूची में नाम अवश्य जुड़वाएं।
सबको अपना वोट देने का है अधिकार
स्वच्छ निर्मल चुनें सरकार।।

लोकतंत्र में हमें इतना है अधिकार,
अपना एक-एक बहुमूल्य वोट देकर बनाएं सरकार।
लोभ लालच के झांसे में मत आना,
अपना बहुमूल्य वोट मत गवाना।।

अपना बहुमूल्य वोट देकर उसे चुनें,
जो हमारी बातों को सुने।
यह पर्व हम जरूर मनाएं,
अपने लोकतंत्र में आस्था बनाएं।।

अशोक कुमार
न्यू प्राथमिक विद्यालय भटवलिया

नुआंव कैमूर

Leave a Reply