सावित्री बाई फुले-ब्यूटी कुमारी

Beauty

Beauty

सावित्री बाई फुले

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका
ज्ञान की देवी सावित्री बाई फुले।
नारी जाति का उत्थान
सावित्री बाई का आह्वान।
पति थे ज्योति राव फुले
साथ निभाया हर कदम पर।
किया अपने ज्ञान का प्रसार
ज्ञान पाकर शोषित उद्धार।
खिला दिया मुरझाया फूल
खोल डाला कन्या स्कूल।
जन विरोध सहकर
किया नारी उत्थान
लोगों ने किया अपमान किंतु
अडिग रही अपने पथ पर
बाल विवाह, छुआ-छूत एवं अन्य
कुरीतियों का किया विरोध।
सावित्री बाई का कहना है
शिक्षा ही स्त्री का गहना है।
समाजसेवी, मराठी कवयित्री
दलित किसान परिवार की बेटी
वंचितों की आवाज किया बुलंद।

नारी मुक्ति की प्रणेता
राष्ट्रमाता तुम्हें शत-शत नमन 🙏

ब्यूटी कुमारी
मध्य विद्यालय मराँची
बछवारा, बेगूसराय

Leave a Reply