चंचल वन में मनी है होली-निधि चौधरी

Nidhi

चंचल वन में मनी है होली

होली आई होली आई,
चंचल वन की टोली आई।

गधे, भेड़, लोमड़ी, सियार,
मना रहे रंगों का त्योहार।

बिल्ली मौसी ने तलें है पुए,
पीछे पड़े है उनके चूहे।

मौसी के पुए देखो ढेर सारे,
चूहे नटखट पुए ले कर भागें।

देखो नीले रंग में रंगा सियार,
खुद को सोचे बड़ा होशियार।

कौआ भी कैसे मोर बना है,
मोर के रंगों से वो सजा है।

हाथी की सूढ़ बनी पिचकारी,
दादा ने रंग दी जंगल सारी।

तोते ने मैना को जो रंग लगाया,
मैना को यह तनिक न भाया।

हुई फिर दोनों में तक़रार,
यही तो होली का है प्यार।

सब ने खूब बाटीं खुशियां
रंगीन हुई जंगल की दुनियां।

खूब हुई फिर हँसी ठिठोली,
चंचल वन में मनी जब होली।

 

निधि चौधरी
प्राथमिक विद्यालय सुहागी
किशनगंज, बिहार

Leave a Reply

SHARE WITH US

Share Your Story on
info@teachersofbihar.org

Recent Post

%d