दिल है हिन्दुस्तानी-रीना कुमारी

दिल है हिन्दुस्तानी

थोड़े हम में है होशियारी,
थोड़ी सी भी है नादानी ।
पलट के न कहते किसी को
ऐसी नही जुबानी।
फिर दिल है हिन्दुस्तानी।
फिर——————-

थोड़े ममता भी लुटाते,
थोड़े सख्तता भी दिखाते।
दया दिखाकर भी करते हैरानी।
फिर दिल है हिन्दुस्तानी
फिर —————–

हम अभी है छोटे बच्चे,
और है बिल्कुल सच्चे।
थोड़ी सी अक्ल दिखाते,
थोड़ी सी नादानी
फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी
फिर भी————

शिष्टाचार और अनुशासन की पाठ पढ़ी जुबानी।
नैतिकता का पाठ सुनी, पढ़ ली देशभक्ति कहानी
फिर भी दिल है हिनुस्तानी
फिर ———————

हम वतन पर जान लुटा दें
राष्ट्र ध्वज की शान बढ़ा दें।
भारत माँ का हम सपूत है ,
है ऐसे स्वभिमानी ।
फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी
फिर——————

सोने की चिड़िया देश हमारा, है स्वतंत्र अब राज हमारा।

अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए स्वतंत्रता सेनानी।
फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी।
फिर———–——

रीना कुमारी 
प्रा० वि० सिमलवाड़ी पश्चिम टोला
बायसी पूर्णियाँ बिहार

Leave a Reply