मेरा भारत देश महान है-मनु कुमारी

मेरा भारत देश महान है

सभी धर्मों के लोग यहाँ मिल-जुलकर हैं रहते
बोली मीठी होती इनकी
सबके मन को हरते
विविधता में एकता
इस देश की पहचान है
मेरा भारत देश महान है, मेरा भारत देश महान है…..
इस देश के लोगों का
धर्म में बसता प्राण है
सत्य अहिंसा और प्रेम से
बापू बने महान हैं
यहाँ महावीर का जन्म हुआ
और गौतम बुद्ध महान है
मेरा भारत देश महान है, मेरा भारत देश महान है….

यहाँ आसमान में लहराता
तिरंगा हमारी शान है
यहाँ देश की रक्षा की खातिर
बहनों ने गंवाई प्राण है
और दुश्मनों के छक्के छुड़ाते
सैनिक वीर जवान है
मेरा भारत देश महान है, मेरा भारत देश महान है….

यहाँ हरे खेत खलिहान हैं
बड़े बड़े पहाड़ और मैदान हैं
यहाँ मेहनती होते किसान हैं
यह कहलाता कृषि प्रधान है
मेरा भारत देश महान है, मेरा भारत देश महान है…

यहाँ न द्वेष है न राग है
सिर्फ आस्था विश्वास है
यहाँ वसुधैव कुटुम्बकम का भाव है
यहाँ देश रक्षा के लिए
नर नारी होते कुर्बान हैं
मेरा भारत देश महान है
मेरा भारत देश महान है….

यहाँ पर्व है त्योहार है
और मार्ग सदाचार है
लोगों में परोपकार है यहाँ
स्वराज्य जन्मसिद्ध अधिकार है
और जिसकी धरा पर अवतरने को
लालायित श्री भगवान है
मेरा भारत देश महान है, मेरा भारत देश महान है…

यहाँ न भेद है न भाव है
बस प्यार की हीं छाँव है
मान है सम्मान है यहाँ
चरित्र का निर्माण है
रिश्ता है यहाँ प्यार है
गंगा यमुना की धार है
यहाँ अतिथि देव समान है
मेराभारत देश महान है, मेरा भारत देश महान है….

शक्ति है यहाँ भक्ति भी है
विद्वानों की बड़ी हस्ती है
वीर सपूतों के श्री चरणों में
फूलों ने कहा मेरी मुक्ति है
जिस देश की महिमा का
विदेश भी करे जयगान है
मेरा भारत देश महान है, मेरा भारत देश महान है…

यहाँ शिक्षा है नवाचार है
सेवा है, सत्कार है
आचार और व्यवहार है
यहाँ विवाह “धार्मिक संस्कार है”
जिनकी गौरव गाथा का
गुण गाते वेद पुराण है
मेरा भारत देश महान है,
मेरा भारत देश महान है…

यहाँ त्याग है बलिदान है
यहाँ कर्म हीं प्रधान है
सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का यहाँ
भाव रखता इंसान है
यहाँ धरती होती हरी भरी
और नीला आसमान है
मेरा भारत देश महान है, मेरा भारत देश महान है…

मनु कुमारी
प्रखण्ड शिक्षिका
मध्य विद्यालय सुरीगांव
बायसी पूर्णियाँ(बिहार)

Leave a Reply