मिशन दक्ष – स्नेहलता द्विवेदी ‘आर्या

Snehlata

मिशन दक्ष से जुड़कर शिक्षक,
शिक्षा का सम्मान कर रहे।
वर्ग के कमजोर बच्चों के
सपनों को साकार कर रहे।।

पाँच पाँच बच्चों को लेकर,
सुंदर सुभग बिहान कर रहे।
धीरे धीरे पढ़े बढ़ें वो,
मुख्य धारा बिहार कर रहे।।

मिशन दक्ष से हूए वो पोषित,
सबके साथ समान हो गए।
आओ हम सब मिल धुन गायें,
शपथ समर्पण साथ हो गए।।

नही रहेगा कोई निर्बल,
दक्ष मिशन के साथ हो गए।
बच्चे भी तो हैं उत्साहित,
शिक्षक के सब साथ हो गए।।

अंधियारा अब नही रहेगा,
शिक्षा का लौ पांच जल गए।
पांच पांच की अकथ कहानी,
नीरव निश्छल ज्ञान कर गए।।

स्नेहलता द्विवेदी ‘आर्या :
मध्य विद्यालय शरीफगंज, कटिहार

Leave a Reply