भारत की पहचान हिंदी – ब्यूटी कुमारी

Beauty

भाषा की जननी हिंदी

हिंद की भाषा है हिंदी,

भाषा की परिभाषा हिंदी।

अपभ्रंश की उत्पत्ति हिंदी,

भारत का भाल सजाता हिंदी।

आन बान और शान हिंदी,

भारत की पहचान हिंदी।

संचार शिक्षा का अवसर हिंदी,

भाषा की परिभाषा हिंदी।

भारत की अभिलाषा हिंदी।

विश्व की प्रमुख भाषा हिंदी।

कवि की कविता हिंदी,

गीतों का उद्गाता हिंदी ।

विद्वानों की वाणी हिंदी

भावनाओं का उद्गार हिंदी।

सबको गले लगाती हिंदी,

जन-जन की भाषा हिंदी।

सुंदर सरल भाषा हिंदी,

सबके मन को भाता हिंदी।

संस्कृत की आत्मजा हिंदी,

साहित्य की गरिमा हिंदी।

भाषा की जननी हिंदी,

हिंद की भाषा है हिंदी।

ब्यूटी कुमारी

मध्य विद्यालय मराँची

बछवाड़ा, बेगूसराय

Spread the love

Leave a Reply