जय वीर भूमि भारत-मनोज कुमार दुबे

जय वीर भूमि भारत

स्वतंत्रता की खातिर जिसने न सर झुकाया
चढ़ कर फाँसी के फंदे पर बागी कहलाया
क्या नाम कर गया तू इतिहास ने बताया
वो वीर मंगल पांडेय था जो अंग्रेजो से टकराया
जय वीर भूमि भारत जय वीर भूमि भारत

बंगाल का वो लाल नेता जी जिसको कहते
सुभाष चन्द्र बोस बस नाम से सब डरते
लाखों नौजवान जिसकी बात पर सब मरते
आजाद हो माँ भारती दिन रात जो बस लड़ते
जय वीर भूमि भारत जय वीर भूमि भारत

साबरमती का संत राष्ट्र पिता जो हमारा
सत्य और अहिंसा का खोला था पिटारा
स्वतंत्रता के नायक ब्रह्मांड का सितारा
महात्मा गाँधी बापू जन जन ने पुकारा
जय वीर भूमि भारत जय वीर भूमि भारत

आजाद चंद्रशेखर भगत सिंह की कुर्बानी
जवाहर लाल शास्त्री कि अमिट है निशानी
तिलक लाजपत की क्या खूब है कहानी
स्वतंत्रता मिली है इसको नही मिटानी
जय वीर भूमि भारत जय वीर भूमि भारत

मनोज कुमार दुबे
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बरवा डुमरी लकड़ी नबीगंज सिवान

Leave a Reply