हम शान्ति के दूत-संयुक्ता कुमारी

Sanyukta

हम शान्ति के दूत

हम शांति के दूत बनें
परम पिता के हम संतान।
प्रेम फैलाए एकता बढ़ाएँ, 
करें जन जन का कल्याण।।

दुखियों की सदा सेवा करें,
उनका करे सम्मान।
छल कपट का त्याग करें,
न करे कभी अभिमान।।

एक परमात्मा के हम संतान,
परहित हो हमारा मन।।
हर धर्म का करें सम्मान,
करें न किसी का कभी अपमान।।

गरीबों की सेवा में ही
जीवन करें कुर्बान।
शांतिदूत ऐसे बने कि, 
हो नए युग का नया निर्माण।।

वाणी हमारी ऐसी हो कि,
न हो किसी को संताप।
सौहार्द फैलाएँ ऐसी,
न हो कभी हमसे कोई पाप।।

सत्य अहिंसा का करें हम प्रण,
शांति को करें सदा नमन।।
समाज में हो हर तरफ अमन,
दुखियों की सेवा में ही
करें जीवन अर्पण।।

शांति के दूत बनें हम,
मदर टेरेसा समान।
बने गौतम बुद्ध सा, 
देश का बढाएँ मान।।

ईर्ष्या द्वेष है खुद का शत्रु ,
इसका करें परित्याग।
सब संभव हो जाएगा,
गर हम गाएँ प्यार का राग।।

एकता हमारी ऐसी रहे,
हो सदा जग कल्याण।
एक ही परमात्मा के हैं
हम सभी संतान।।

संयुक्ता कुमारी
कन्या मध्य विद्यालय मलहरिया

प्रखंड -बायसी जिला- पूर्णिया

Leave a Reply