टी ओ बी की महानता-सुधीर कुमार

टी ओ बी की महानता

टीचर्स ऑफ बिहार ग्रुप का 
पूरा हुआ दो वर्ष, 
आज के दिन इसकी स्थापना 
हमने की थी सहर्ष। 
कवियों और लेखकों ने पाया
मान और सम्मान, 
लेखन की दुनिया में चलाया
एक नया अभियान। 
शिक्षकों को इसने है दिया 
सर्वथा अभिनव प्रस्तुति मंच। 
जहां भेज अपनी रचनाएं 
कर सकते सपने को सच। 
यह है एक गुलदस्ता जिसमें 
तरह तरह के फूल, 
कविता, कहानी और निबंध 
सारा साहित्य समूल।
गद्यगुंजन और पद्यपंकज 
किया समृद्ध भाषा हिन्दी, 
सुंदरता बढ़ाती है दोनों 
जैसे हो दुल्हन की बिंदी। 
ईश्वर से है कामना इसका 
हो हरदम उत्कर्ष, 
ऐसे ही आगे बढ़ते रहे  
और पाये चरमोत्कर्ष। 

सुधीर कुमार

म. वि.शीशागाछी
 टेढ़ागाछ किशनगंज

Leave a Reply

SHARE WITH US

Share Your Story on
info@teachersofbihar.org

Recent Post

%d bloggers like this: