गौरवशाली गौरव भूमि बिहार-अपराजिता कुमारी

Aprajita

गौरवशाली गौरव भूमि बिहार

भारत के पूर्वी भाग में
प्रसिद्ध ऐतिहासिक राज्य
99 हजार 200 वर्ग किमी
क्षेत्रफल में विस्तृत बिहार। 

पटना है राजधानी,
उत्तर में नेपाल
दक्षिण में झारखण्ड,
पूर्व में पश्चिम बंगाल, 
पश्चिम में उत्तर प्रदेश
से घिरा बिहार। 

उत्तर में गंगानदी,
पश्चिम में सोननदी,
पूर्व में चम्पा नदी
दक्षिण में विन्ध्याचल,
पुनपुन, फल्‍गु, कर्मनाशा,
दुर्गावती, कोसी, गंडक,
घाघरा सहायक नदियां
प्राकृतिक संपदा से
संपन्न बिहार। 

सिद्धार्थ गौतम महात्मा
बुद्ध की कर्मभूमि
24 जैन तीर्थंकरों की भूमि
प्रथम गणराज्य का साक्षी
आधुनिक लोकतंत्र का आधार
कौटिल्य की जन्म एवं
कर्म भूमि है बिहार। 

270 ईसा पूर्व
सम्राट अशोक महान
का साम्राज्य बिहार
भारत के राष्ट्रीय चिन्ह,
अशोक स्तंभ, राष्ट्रीय ध्वज,
पर अशोक चक्र, सम्राट
अशोक की देन बिहार। 

अंग, मगध, लिच्छवी के
शासन कार्यपद्धति
आधुनिक प्रशासन
की नीव रहा, शिक्षा,
संस्कृति, आर्थिक, समाजिक
समृद्धि संपन्न बिहार। 

विश्वभर में प्रसिद्ध
नालंदा विश्व-विद्यालय,
पुस्तकालय, औषधालय
विश्व भर से लोग आते
ज्ञान, विज्ञान, अध्यात्म
अर्जन का केंद्र रहा बिहार। 

कर्ण, कौटिल्य, चन्द्रगुप्त,
जनक, जरासंध, मनु,
आम्रपाली, भारती,
मण्डन मिश्र, याज्ञबल्कय,
मैत्रेयी, कात्यानी,
बिन्दुसार, बिम्बिसार,
बाबू कुंवर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद
बिरसा मुण्डा, रामधारी सिंह
दिनकर, नार्गाजून जैसे पुत्र,
पुत्रियों की जननी बिहार। 

मिथिला सीतामढ़ी,
जनक सुता मां सीता की
जन्म स्थली बिहार। 
बोधगया भगवान
बुद्ध निर्वाण स्थली
पावापुरी भगवान
महावीर जन्म स्थली
राजधानी पटना
गुरु गोविंद सिंह
जन्म स्थली, वीरों,
महापुरुषों की
जन्मभूमि बिहार। 

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम
में अग्रणी रहा बिहार, 
सविनय अवज्ञा आंदोलन
चंपारण सत्याग्रह का
साक्षी रहा बिहार। 

राहुल सांकृत्यायन, आर्यभट्ट,
रामवृक्ष बेनीपुरी, रेणु,
श्रीकृष्ण सिंह, जयप्रकाश
नारायण, दिनकर, नागार्जुन,
केदारनाथ, शिवपूजन जैसे
विभूतियों की भूमि बिहार। 

राजगीर, नालंदा, वैशाली,
पावापुरी, बोधगया,
विक्रमशिला, सासाराम
पर्यटन केंद्र और मधुबनी 
प्रसिद्ध मधुबनी चित्रकला
का केंद्र है बिहार। 

मुंडेश्‍वरी मंदिर (कैमूर),
रोहतासगढ़ किला (रो‍हतास),
जैन तीर्थस्‍थल, कुंडलपुर (नालंदा),
बिहार योग केंद्र (मुंगेर),
मनेर शरीफ पटना,
केसरिया स्‍तूप (पश्चिमी चंपारण),
बाड़ाबार पहाडियां (जहानाबाद),
लौरिया नंदनगढ़,
पर्यटन प्रदेश बिहार। 

उदित नारायण, शारदा सिन्हा
प्रकाश झा, हरि उप्पल
गिरीश रंजन, शत्रुघ्न सिन्हा
भिखारी ठाकुर, मनोज
बाजपेई, शेखर सुमन
बिस्मिल्लाह खान जैसे
रत्नों से सजा बिहार। 

वैभवशाली अतीत
समृद्धिशाली वर्तमान
उज्जवल उन्नत भविष्य
विश्व शांति का दुत रहा
भारत को विश्व गुरु
बनाने वाला बिहार। 

मेरा बिहार
हम सबका बिहार
अभिनंदन बिहार
शत शत वंदन बिहार। 

अपराजिता कुमारी
राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय
जिगना जगन्नाथ
प्रखंड-हथुआ
जिला- गोपालगंज

Leave a Reply