माँ का नाम-गौतम भारती

माँ का नाम

हम भारत के अपने बच्चे
भारत मेरी माँ का नाम। 2
हम वीर सपूत हैं इनकी
शान बढ़ाना मेरा काम।। 2
हम भारत के………….
भारत मेरी माँ…………।

गुज़र गए वो पल
गांधी, सुभाष, भगत की। 2
अब हमें है रौशन करना
नाम इस स्वर्ग जगत की।। 2
हम वीर जवान हैं इस मिट्टी के 2
है बचाना सरहद की शान।
हम भारत के…………….
भारत मेरी माँ…………….।

खड़ा है पर्वत राज हिमालय
हिंद की वो सरताज है। 2
भैरवी हो या राग हो ठुमरी
झरनों का वो साज है।। 2
देश-विदेश में गूंजे भारत 2
भारत का ही नाम।
हम भारत के………….
भारत मेरी ………………।

बनो अभियंता या चिकित्सक
या नेता का काज है। 2
या वीर बनो तुम सेवा करके
पूरे भारत का जो नाज़ है। 2
चल कर गुजरें ऐसा ही कुछ 2
जिसपे करे ये दुनियां सलाम।
हम भारत के अपने बच्चे,
भारत मेरी माँ का नाम।
हम वीर सपूत हैं इनकी
मान बढ़ाना हमारा काम,
शान बढ़ाना हमारा काम।।
(समाप्त )

गौतम भारती

U. M. S. हिंगवा, भरगामा, अररिया

Leave a Reply