योग-रूचिका

Ruchika

Ruchika

योग

स्वस्थ तन और मन के लिए,
योग को आप अपनाइए।
रोगमुक्त जीवन के लिए,
योग आप करते जाइये।
दिन की शुरुआत हो,
ॐ के उच्चारण से।
साधना में रत्त होकर,
मन को शांत करते जाइये।
वायु पित्त कफ रोग विकार,
इन सभी को आप सदा
के लिए दूर भगाइये।
स्वस्थ तन और मन के लिए
योग को आप अपनाइए।
अनुलोम विलोम कपाल भाती
आप करते जाइये।
और शरीर को आप स्वस्थ बनाइये।
योग से विचारों में गंभीरता है आती,
यह हमें अध्यात्म का मार्ग दिखाती।
जीवन को निरोग रखने के लिए
सदा ही योग जीवन शैली में अपनाइए।
करें योग रहे निरोग
इस तथ्य को आप अपनाइए।
योग सिर्फ क्रिया नहीं
रहन सहन का स्तर है
इसे आप समझ जाइये।
भोजन सोने उठने बैठने
सभी में आप योग को आधार बनाइये।

रुचिका

Leave a Reply