शिक्षा-आंचल शरण

Anchal

Anchal

 

शिक्षा

जो व्यक्ति को आश दिखाए
आगे बढ़ने की प्यास जगाए
अंधकार को दूर प्रकाश लाए
चारों तरफ उजियारा फैलाए
उसी का नाम शिक्षा कहलाए।

जो व्यक्ति को विशिष्ट बनाए
बड़ो का सम्मान करना सिखाए
देश का नाम विश्व में बढ़ाए
उच्चतम मूल्य को स्थापित करे
उसी का नाम शिक्षा कहलाए।

दुनियां में नाम रौशन कराए
वास्तविकता को पहचाने
झूठ से हमको दूर भगाएं
इंसानियत की मूल्य बताए
उसी का नाम शिक्षा कहलाए।

कष्टों को चीरकर बढ़ना सिखाए
भेदभाव को सबसे दूर भगाए
दुर्गम मार्ग को बहुत सरल बनाए
सारे अवगुण हमसब से दूर भगाए
उसी का नाम शिक्षा कहलाए।

कर्तव्यों का बोध कराये
अधिकारों का ज्ञान कराये
सबको सम्मान देना सिखलाये
अज्ञानी को ज्ञान दिलाये
उसी का नाम शिक्षा कहलाए।

आंचल शरण
बायसी
पूर्णिया, बिहार

Leave a Reply