हमारे पथ प्रदर्शक – आशीष अम्बर
शिक्षक ज्ञान का दीपक हैं जलाते,
जीवन जीने की राह बतलाते।
मेहनत का हमें महत्व वो समझातें,
सपनों को साकार करवाते।
अच्छे-बुरे की पहचान कराते,
सच्चा इंसान बनना हमें सिखलाते।
ज्ञान का वो प्रकाश फैलाते,
जीवन में आगे बढ़ना सिखाते।
धैर्य व साहस से जीना समझाते,
कठिनाइयों से लड़ना बतलाते।
अनुशासन का वें पाठ पढ़ाते,
इसलिए वे पथ-प्रदर्शक कहलाते।
आशीष अम्बर
(विशिष्ट शिक्षक)
उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी
प्रखंड – केवटी, जिला – दरभंगा, बिहार
0 Likes

