शिक्षक हमारे भाग्य-विधाता – आशीष अम्बर
जीवन के गहन अंधकार में,
शिक्षक फैलाते ज्ञान का प्रकाश ।
दीपक सा जलते जाते हैं वह ,
करते पथ आलोकित देते विश्वास ।
शिक्षक जग में ज्ञान का दीप जलाते,
पढ़ना – लिखना हम सबको सिखलाते ।
सच्चे पथ पर चलना बतलाते,
संस्कारों की ज्योति जलाते ।
शिक्षक ही हमारे पथप्रदर्शक ,
हर कठिन राह के सहयोगी – रक्षक ।
हर विषय के हैं वह ज्ञाता,
हम सबके हैं वह भाग्य – विधाता ।
आओ हम सब करें उनका गुणगान,
जिसने बढ़ाया हम सबका मान ।
शिक्षक की हम सब महिमा गाएँ ,
सारे जग को ये याद दिलाएँ ।
आशीष अम्बर
( विशिष्ट शिक्षक)
उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी
प्रखंड – केवटी
जिला – दरभंगा
बिहार

