प्रभु भजन।
तूने रच के बनाया भगवान
पाँच तत्व से नरतन का—२।
नैन दियो हरि दर्शन करन को
मुख दियो कर गुणगान,
पाँच तत्व से नरतन का
तूने रच के बनाया —–२।
पैर दियो हरि तीर्थ चलन को
हाथ दियो कर दान,
पाँच तत्व से नरतन का
तूने रच के बनाया —-२।
कान दियो हरि शब्द सुनन को
मस्तिष्क दियो कर ध्यान,
पाँच तत्व से नरतन का
तूने रच के बनाया —–२
जिह्वा दियो हरि जाप जपन को
तन दियो करो गुरु सम्मान,
पाँच तत्व से नरतन का
तूने रच के बनाया —–२।
नीतू रानी (विशिष्ट शिक्षिका)
स्कूल -म०वि० रहमत नगर सदर मुख्यालय पूर्णियाँ बिहार।
0 Likes
