पृथ्वी दिवस मनाइए,
साल में दो पेड़ लगाइए।।
पृथ्वी को रखिए सुरक्षित,
लगाइए उस पर सुंदर-सुंदर वृक्ष।।
उपजाइए पृथ्वी पर अन्न,
प्रसन्न रहेगा आपका मन।।
खेत में न दीजिए विषैले खाद,
न ही उपजाइए अत्यधिक अनाज।।
गोबर का दीजिए खेत में खाद,
बैठकर खाइए शुद्ध अनाज।।
पृथ्वी पर लगाइए हरे-भरे पेड़,
मत कीजिए इसमें देर।।
पृथ्वी की करें हम गोद भराई,
हम सब मिलकर बनें दाई-माई।।
रखिए पृथ्वी को सदा स्वच्छ,
तभी होंगे जीवन में आप दक्ष।।
पृथ्वी है तो हैं पेड़, फल, फूल, दवाई,
खाकर हो जाते हम हवा-हवाई।।

नीतू रानी ‘निवेदिता’
विद्यालय — म. वि. सुरीगाँव, प्रखंड — बायसी, जिला — पूर्णियाँ, बिहार
0 Likes
