पद्यपंकज देशभक्ति झंडा सबसे न्यारा – मीरा सिंह “मीरा”

झंडा सबसे न्यारा – मीरा सिंह “मीरा”


Meera

लहर लहर लहराएं नभ में
यह लगता कितना प्यारा है।
सारे जग में सबसे सुंदर
यह झंडा सबसे न्यारा है।।

यह झंडा है शान हमारा
यह तो है मुस्कान हमारा।
इस झंडे के खातिर हमने
हंसते हंसते जीवन वारा।।

पापा मेरे वीर सिपाही
झंडे की मान बढ़ाते हैं।
दुश्मन जब भी आँख दिखाऍं
पापा जी धूल चटाते हैं।।

गूंज रहा है सारे जग में
इस झंडे का जयकारा है।
इस दुनिया में सबसे सुंदर
यह झंडा लगता प्यारा है।।

मीरा सिंह “मीरा”
+२, महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय ,डुमराँव, जिला-बक्सर, बिहार।

0 Likes
Spread the love

1 thought on “झंडा सबसे न्यारा – मीरा सिंह “मीरा””

Leave a Reply