राष्ट्रीय मतदाता दिवस-अशोक कुमार

Ashok

राष्ट्रीय मतदाता दिवस

जब उम्र 18 हो जाए,
मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं।।

अपना वोट न हो बेकार,
स्वच्छ निर्मल चुने सरकार।।

ऐसा हम नेता चुने,
जो हमारी बातों को सुने।।

लोभ लालच में आओगे,
5 साल फिर पछताओगे।।

पढ़ा-लिखा नेता चुने,
जो हमारी समस्या को सुनें।।

मतदान प्रतिशत बढ़ाएं,
लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।।

हमको है इतना अधिकार,
एक वोट से बदल देंगे सरकार।।

लोकतंत्र का पर्व मनाएं,
ईवीएम का बटन दबाएं।।

सुनो रे भैया सुनो रे बहना,
एक एक वोट है अनमोल गहना।।

लोभ लालच जो दिखाएगा,
किसी काम में नहीं आएगा।।

यह अवसर बार-बार नहीं आए,
मौका फिर से नहीं गवाएं।।

सबको है इतना अधिकार,
गोपनीयता को रखे बरकरार।।

अशोक कुमार
न्यू प्राथमिक विद्यालय भटवलिया
नुआंव कैमूर

Leave a Reply