आस्था का पर्व छठ- अशोक कुमार

Ashok

बिहार से उद्भव होकर,
पूरे राष्ट्र में मनाया गया,
आस्था का पर्व छठ है,
राष्ट्र ही नहीं पूरे विश्व में छा गया||

घाटो की होती सफाई,
इसमें है सबसे अच्छाई|
अर्द्ध सूर्य की पूजा कर,
खत्म होती है बुराई||

दो दिनों तक निराहार रहकर,
छठ माता की ध्यान लगाती|
अमन चैन शांति खातिर,
छठ व्रत का त्यौहार मनाती||

फल फूलों से डाल सजाकर,
शुद्ध घी से पकवान बनाकर|
घाटों की ओर प्रस्थान किए,
डूबते सूर्य का नमस्कार किए||

नवधा ईख का बहंगी बनाकर,
जगमग जगमग दीप जलाकर|
भोर का इंतजार किए
अर्ध सूर्य का नमस्कार किए||

अशोक कुमार
न्यू प्राथमिक विद्यालय भटवलिया
नुआव कैमूर

Leave a Reply