होली में-जैनेन्द्र प्रसाद रवि’

Jainendra

मनहरण घनाक्षरी छंद


रंगों का त्योहार आया,
खुशियां अपार लाया,
आपस की बैर भूल, गले मिलें होली में।

गली-गली मचा शोर,
खुशी छाई चहुं ओर,
बाल, वृद्ध, युवा रंग- खेलें हमजोली में।

बजे ढोलक मृदंग,
भींगा रंग अंग-अंग,
लोग फाग गा रहे हैं, रस घोल बोली में।

लेके हाथों में गुलाल,
चलें मोर जैसे चाल,
नर-नारी निकले हैं, मिलकर टोली में।

जैनेन्द्र प्रसाद रवि’
म.वि. बख्तियारपुर, पटना

Leave a Reply