बिहार स्थापना दिवस-अशोक कुमार

Ashok

” बिहार स्थापना दिवस”
जन जन की यही पुकार,
समृद्ध हो अपना बिहार|
वीरों की है कर्मभूमि ,
जानता है सारा संसार||

दृढ़ संकल्पित हो हम,
आओ कर्तव्यनिष्ठ बने|
फिर से नया बिहार,
आओ मिलकर गढ़े||

बेटे बेटियों में फर्क नहीं,
सबको भेजें स्कूल|
शिक्षा के द्वारा उद्धार होगा,
इसे ना जाना भूल||

नशा बाल विवाह दहेज प्रथा,
जैसे कुरीतियों से बचें|
कंधे से कंधा मिलाकर,
आओ हम सब आगे बढ़े||

होगी जय जय कार हमारी,
आओ अग्रिम पथ पर चले|
समरसता का भाव लेकर,
चलो नया बिहार गढ़े||

अशोक कुमार
न्यू प्राथमिक विद्यालय भटवलिया
नुआव कैमूर

Leave a Reply