सौरमण्डल-नीभा सिंह

Nibha

सौरमण्डल

आओ बच्चों पढ़ें यह पाठ,
ग्रहों की संख्या होती आठ।

इसके बारे में हम जाने,
सौरमंडल को पहचाने।

बुध है सबसे छोटा ग्रह,
इसका ना कोई उपग्रह।

शुक्र ग्रह सबसे गर्म और चमकीली,
पृथ्वी इसकी बहन अकेली।

नीली पृथ्वी भी है ग्रह,
चंद्रमा इसका उपग्रह।

अपने धूरी पर चक्कर काटे,
जिसके कारण दिन रात होते।

चौथा ग्रह मंगल है भाई,
यह लाल ग्रह कहलाई।

एक ग्रह बृहस्पति भी होते ,
यह सबसे बड़ा ग्रह कहलाते ।

शनि जिसका आकार है गोला,
जिसे घेर रखे बड़ा सा छल्ला।

अरुण भी होते एक ग्रह,
जिसे कहते लेटा हुआ ग्रह।

जो सूर्य से सबसे दूर,
उसका नाम है वरुण।

सारे सूर्य के चक्कर काटे,
और अपने धूरी पर घूमे।

बड़ी निराली उनकी बात,
चक्कर काटे सालों साल।

नीभा सिंह 
फारबिसगंज, अररिया

Leave a Reply