रचा नया इतिहास – मनु रमण चेतना

Manu Raman Chetna

विश्व करें गुणगान,
मिली नई पहचान,
चांद पर आज देखो,पहुंचा है चंद्रयान।

इसरो की आस पर,
मेहनत खास कर,
रचा नया इतिहास,चूमा फिर आसमान ।

कठिन तपस्या का है,
मिला राष्ट्र को ये फल,
वन्दे मातरम् से यूँ, गूंजा सारा हिन्दुस्तान।

विज्ञान की दुनिया में,
नारी ऋतु करिधाल,
नारी का बढ़ाया मान,आओ गायें राष्ट्रगान।

स्वरचित:-
मनु रमण चेतना
पूर्णियां बिहार

Leave a Reply