चहुँओर बजे साज – एस.के.पूनम

S K punam

🙏ऊँ कृष्णाय नमः🙏
रूपघनाक्षरी
(चहुँओर बजे साज)

लाडली हमारी चली,
बाबूल का घर छोड़,
जिसकी दुहाई देता,हुई है पराई आज।

मैया की अखियाँ भींगी
रात-दिन वियोग में,
आँचल तरस रहा,सुता पर करुँ नाज।

घूँघट में चाँद छिपा,
बहुरिया शरमाई,
रानी सुकुमारी धिया,नयना छिपाती लाज।

प्रीत का बंधन बांध,
नव्य रिश्ते-नाते जोड़,
बगिया में फूल खिले,चहुँओर बजे साज।

एस.के.पूनम।

Leave a Reply