होली का संदेश – जैनेन्द्र प्रसाद रवि’

Jainendra Prasad Ravi

होली का संदेश

प्रेम भाईचारा ले के
होली का त्यौहार आता,
गिले-शिकवे को भूल, खुशियां मनाइए।

विरोधी के घर जाएं
होली की बधाई देने,
पड़ोसी और दोस्तों को, घर पे बुलाइए।

खीर पुड़ी – कांजीवडा रसमलाई गुजिया,
दही बड़ा-मालपुआ, पकवान खाइए।

हँसकर गले मिल
हाथ जोड़ सम्मान से,
थोड़ा सा ललाट पर, गुलाल लगाइए।

जैनेन्द्र प्रसाद रवि’

Leave a Reply