हम भारत के बच्चे-रीना कुमारी

Rina

हम भारत के बच्चे

हम भारत के ऐसे बच्चे,
है हम बिल्कुल ही सच्चे।
भले उम्र में है हम कच्चे, 
सब कहे हमे बड़े हीअच्छे। 
हम भारत ……….
पढ़ना लिखना हमारा काम,
पढ़ते है हम सुबह, शाम।
प्रातः लेते ईश्वर का नाम, 
तब ही करते दूजा काम।
हम भारत …………..

माता पिता का कहना माने, 
सब कुछ को हम चाहे पाने।
हम बच्चे है ऐसे सयाने, 
देश के हम सच्चे दीवाने।
हम भारत ……………..

भारत देश है हमारा शान,
सदा रखें हम इसका मान।
कभी न हो इसका अपमान,
इस पर सदा करे अभिमान।
हम भारत ………………

हम बच्चे मिल कर रहते है,
मन में कोई बैर न रखते हैं।
रोज विद्यालय हम जाते हैं, 
गुरूजनों का आदर करते हैं। 
हम भारत ……………….

रीना कुमारी
पूर्णियाँ , बिहार

Spread the love

Leave a Reply