आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

टीचर्स ऑफ बिहार
ऐ टीचर्स ऑफ बिहार
तेरा है सादर आभार
तूने हमारी प्रतिभा को
दिया है खूब निखार।
तेरे हैं दो अनमोल रतन
पद्य पंकज, गद्य गुंजन
ब्लाग भी हैं तेरे अनुपम
जो आते रहते हैं हर दम।
20 जनवरी 2019 को
तेरा जो विस्तार हुआ
हमारी जो प्रतिभा थी
तुझसे ही निखार हुआ।
अद्भुत, अद्वितीय पटल है
यह टीचर्स ऑफ बिहार
जहां से हम ने पाया है
अपनी प्रतिभा में निखार।
तेरी उपलब्धियांँ महान हैं
जो हमें देते नए आयाम हैं
तेरी ही बदौलत टीओबी
हमारी भी कुछ पहचान है।
धन्य है हमारी टीम टीओबी
जो हमें बनाया लेखक, कवि
जहां से हम सब चमक सकें
बनके साहित्य जगत के रवि।
एम० एस० हुसैन “कैमूरी”
शिक्षक सह युवा कवि
उत्क्रमित मध्य विद्यालय
छोटका कटरा
मोहनियां कैमूर बिहार

