योग नित्य करना है-संयुक्ता कुमारी

Sanyukta

योग नित्य करना है

विद्यालय खुल गया चलो अब हमें पढ़ना है।
योगा अपनाएँ क्योंकि स्वस्थ हमें तो रहना है।

आओ बच्चो करें साफ-सफाई व योग।
दूर भगाएँ सभी बीमारी रहें हम निरोग।।

मिलेगा हमें अच्छे स्वास्थ्य उपहार।
योग से ही करेंगे अपने सपने साकार।।

फिट रहने की हम बना ले आदत।
पूरी होगी हमारी सारी चाहत।।

परिवार के साथ करें हम व्यायाम।
पूजा जैसी हो हमारी यह नित्य का काम।।

पढ़ाई के साथ योग भी अपनाएँ।
अपने साथ समाज को स्वस्थ बनाएँ।।

दिख रही करोना काल की यही पुकार।
अब हम सतर्क हों योग के लिए रहें तैयार।।

करें नित्य हम प्राणायाम। 
तन मन का अच्छा व्यायाम।।

सदा रखें चेहरे पर मुस्कान।
करें सदा बड़ों का मान।।

योग सभी बीमारियों का उपचार।
रहेंगे स्वस्थ नहीं होंगे हम लाचार।।

ताजा फल हरी सब्जी ज्यादा हम खाएँ।
दूध दही छाछ पीएँ फास्ट फूड के करीब न जाएँ।।

सभी मिलकर करें प्रतिदिन योग।
स्वस्थ रहें करें हम सबका सहयोग।।

छोर दें अभी से सभी गंदी आदत।
साफ सफाई की हो अच्छी चाहत।।

करें योग नित्य दवा न खाएँ एक।
प्रातः काल उठ करें योग बीमारी भगाएँ अनेक।।

फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज।
अपनाएँ हम योग अब ज्यादा ना सोच।।

संयुक्ता कुमारी
कन्या मध्य विद्यालय मलहरिया
बायसी पूर्णिया बिहार

Leave a Reply